नंदा गौरा योजना 2026-27
12वीं पास बालिकाओं को ₹51,000 की आर्थिक सहायता

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन करने से पहले नंदा गौरा योजना के Official Portal पर जारी नवीनतम पात्रता, अंतिम तिथि, दस्तावेज एवं दिशा-निर्देश जरूर जांचें।
उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को शिक्षा जारी रखने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लाभ दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण बालिकाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
योजना का नाम
नंदा गौरा योजना
लाभार्थी
12वीं पास बालिकाएं
आर्थिक सहायता
₹51,000
राज्य
उत्तराखंड

📅 Nanda Gaura Yojana 2026-27 Important Dates

विवरण तारीख
12वीं पास बालिकाओं के आवेदन शुरू 22 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यम Online

💰 नंदा गौरा योजना का लाभ

पात्र 12वीं पास बालिका को आर्थिक सहायता
₹51,000
योजना के नियम एवं पात्रता पूरी करने पर

✅ नंदा गौरा योजना पात्रता

  • आवेदिका उत्तराखंड की मूल / स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका ने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो।
  • एक परिवार की अधिकतम दो जीवित बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा सकता है।
  • आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही एवं पूर्ण होनी चाहिए।
  • गलत अथवा अधूरी जानकारी होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  • एक बालिका द्वारा एक ही चरण के लाभ के लिए एक से अधिक आवेदन नहीं किया जाना चाहिए।

🏦 बैंक खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी

12वीं उत्तीर्ण बालिका के लिए लाभार्थी का बैंक खाता सही एवं सक्रिय होना चाहिए।

ध्यान दें: बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए तथा Official Portal के निर्देशों के अनुसार खाता Jan Dhan Account नहीं होना चाहिए।

📄 नंदा गौरा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

🎓 12वीं पास बालिका के शैक्षिक दस्तावेज

  • छात्रा की नवीनतम Passport Size Photo
  • छात्रा के हस्ताक्षर
  • माता / पिता / अभिभावक के हस्ताक्षर
  • High School Certificate
  • कक्षा 12वीं की Marksheet एवं Certificate
  • राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय / अन्य शिक्षण संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होने की स्थिति में स्वप्रमाणित Marksheet की प्रति

🪪 आधार, PAN एवं निवास संबंधी दस्तावेज

  • छात्रा का Aadhaar Card
  • माता एवं पिता / अभिभावक का Aadhaar Card
  • छात्रा का PAN Card
  • माता एवं पिता / अभिभावक का PAN Card
  • छात्रा का स्थायी निवास प्रमाण-पत्र
  • Income Certificate
  • परिवार रजिस्टर की नकल
  • Ration Card की प्रति
  • राशन कार्ड में बालिका का नाम दर्ज होना आवश्यक है
  • सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना (SECC) में परिवार की स्थिति के आंकलन की प्रति, यदि उपलब्ध हो

🏠 मकान / निवास से संबंधित दस्तावेज

  • नगरीय / ग्रामीण स्थानीय निकाय द्वारा दिया गया House Tax Document
  • या Rent Agreement
  • यदि ये उपलब्ध नहीं हैं तो ग्राम प्रधान / पार्षद द्वारा दिया गया गृह कर न देने का प्रमाण-पत्र

💡 बिजली एवं पानी के दस्तावेज

  • परिवार के पिछले 03 बिजली बिलों की प्रति
  • पिछले 01 पानी के बिल की प्रति
  • यदि बिजली / पानी का Connection नहीं है तो शपथ पत्र में इसका स्पष्ट उल्लेख करें।

📝 शपथ पत्र में क्या लिखना जरूरी है?

योजना का लाभ अधिकतम दो बालिकाओं तक अनुमन्य है। 12वीं उत्तीर्ण बालिका के आवेदन के शपथ-पत्र में आवश्यक जानकारी शामिल करनी होगी।
  • यह लाभ मेरी प्रथम / द्वितीय पुत्री द्वारा लिया जा रहा है।
  • मेरी यह पुत्री अविवाहित है।
  • चल-अचल सम्पत्ति एवं मांगी गई सभी जानकारी सही है।
  • किसी तथ्य को छुपाया नहीं गया है।
  • परिवार के समस्त Bank Accounts का विवरण एक वर्ष के Bank Statement सहित दिया गया है।

🏦 बैंक संबंधी दस्तावेज

  • लाभार्थी बालिका की Bank Passbook की छायाप्रति
  • परिवार के सभी सदस्यों की Bank Passbook की प्रति
  • परिवार के बैंक खातों के पिछले 01 वर्ष के Bank Statement

🎓 उच्च शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी दस्तावेज

  • उच्च शिक्षा में दाखिले से संबंधित पूर्ण अभिलेख
  • संस्थागत छात्रा के लिए प्रधानाचार्य द्वारा जारी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र
  • राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय / अन्य शिक्षण संस्थान की छात्रा के लिए स्वप्रमाणित Marksheet की प्रति
  • निजी विद्यालय की छात्रा के लिए RTE के अंतर्गत पंजीकृत होने संबंधी प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो

👩‍🏫 आंगनबाड़ी एवं प्रधानाचार्य प्रमाण-पत्र जरूरी

📢 खास ध्यान दें:

12वीं पास बालिका के आवेदन के लिए Official Portal पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा दिया जाने वाला प्रमाण-पत्र और संस्थागत छात्रा के लिए प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रमाण-पत्र का निर्धारित PDF Format दिया गया है।

इन Form को नीचे दिए गए Official Link से Download किया जा सकता है।
जरूरी PDF Form Download Link
👩‍🏫 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्रमाण-पत्र Form 📄 PDF Download करें
🏫 प्रधानाचार्य प्रमाण-पत्र Form 📄 PDF Download करें
⚠️ ध्यान दें: आंगनबाड़ी प्रमाण-पत्र और प्रधानाचार्य प्रमाण-पत्र का Official Format ही इस्तेमाल करें। Form को Download करके आवश्यक जानकारी भरें और संबंधित अधिकारी / प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर एवं प्रमाणित करवाने के बाद आवेदन में Upload करें, जहां Portal द्वारा मांगा गया हो।

📂 Document Upload करते समय ध्यान रखें

Official Portal के अनुसार Upload किए जाने वाले प्रमाण-पत्र स्पष्ट एवं पढ़ने योग्य होने चाहिए।

प्रत्येक Upload किए जाने वाले Certificate / Document का Size 200 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।

📲 नंदा गौरा योजना Online Form कैसे भरें?

  1. नंदा गौरा योजना की Official Website खोलें।
  2. New Applicant / Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  3. Mobile Number के माध्यम से Registration पूरा करें।
  4. 12वीं उत्तीर्ण बालिका वाला Application विकल्प चुनें।
  5. Personal Details सही-सही भरें।
  6. Educational Qualification की जानकारी भरें।
  7. Bank Account Details सावधानीपूर्वक भरें।
  8. सभी जरूरी Documents Upload करें।
  9. आंगनबाड़ी एवं प्रधानाचार्य प्रमाण-पत्र जहां लागू हो वहां Upload करें।
  10. पूरे Application Form को Final Submit से पहले जांचें।
  11. Final Submit करें।
  12. Application Receipt / PDF सुरक्षित रखें।

🔗 Nanda Gaura Yojana 2026-27 Important Links

विवरण Official Link
✅ Nanda Gaura Yojana Apply / Official Portal Apply / Registration
👩‍🏫 Anganwadi Worker Certificate PDF Download PDF
🏫 Principal Certificate PDF Download PDF
🌐 महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग Official Website

❓ Nanda Gaura Yojana 2026-27 FAQ

Q. नंदा गौरा योजना में 12वीं पास बालिका को कितना लाभ मिलता है?
Ans. पात्र बालिका को योजना के नियमों के अनुसार ₹51,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
Q. 2026-27 के लिए आवेदन कब शुरू हुए?
Ans. इंटर उत्तीर्ण बालिकाओं के लिए आवेदन 22 अगस्त 2026 से शुरू हैं।
Q. आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
Ans. द्वितीय चरण के आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।
Q. क्या आंगनबाड़ी प्रमाण-पत्र जरूरी है?
Ans. Official Portal की 12वीं उत्तीर्ण बालिका की आवश्यक दस्तावेज सूची में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र शामिल है।
Q. Principal Certificate कहां से Download करें?
Ans. संस्थागत छात्राओं के लिए प्रधानाचार्य Certificate का Official PDF Format नंदा गौरा योजना Portal पर उपलब्ध है। उसका Direct Download Link ऊपर दिया गया है।
Q. एक परिवार की कितनी बालिकाओं को लाभ मिल सकता है?
Ans. अधिकतम दो जीवित बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा सकता है।
Q. Documents का Maximum Size कितना होना चाहिए?
Ans. Official Portal के अनुसार प्रत्येक Upload किए जाने वाले Certificate का Size 200 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
⚠️ जरूरी सूचना: नंदा गौरा योजना के नियम, पात्रता, आवेदन की तारीख एवं दस्तावेजों में विभाग द्वारा समय-समय पर बदलाव किया जा सकता है। इसलिए Final Application Submit करने से पहले Nanda Gaura Official Portal पर उपलब्ध नवीनतम निर्देश जरूर पढ़ें।
⭐ SarkariChalisa.com – उत्तराखंड सरकारी योजना, भर्ती, रिजल्ट एवं नवीनतम अपडेट