उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना बालिकाओं की शिक्षा और आर्थिक सहायता के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन का लिंक उपलब्ध है।

योजना का लाभ:
कक्षा 12वीं पास पात्र बालिकाओं को ₹51,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

पात्रता

  • आवेदिका उत्तराखंड की मूल/स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका ने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो।
  • एक परिवार की अधिकतम दो जीवित बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा सकता है।
  • आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही और पूर्ण होनी चाहिए।
  • गलत या अधूरी जानकारी होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज

बालिका के इंटर उत्तीर्ण करने पर आवश्यक दस्तावेज

  • छात्रा की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्रा के हस्ताक्षर
  • माता / पिता / अभिभावक के हस्ताक्षर
  • हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र
  • कक्षा 12वीं उत्तीर्ण का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र

या

  • राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय / अन्य शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाली आवेदिका द्वारा स्वप्रमाणित अंक पत्र की छायाप्रति

पहचान एवं निवास संबंधी दस्तावेज

  • छात्रा एवं माता और पिता / अभिभावक का आधार कार्ड
  • छात्रा एवं माता और पिता / अभिभावक का पैन कार्ड
  • छात्रा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • नगरीय / ग्रामीण स्थानीय निकाय द्वारा दिया गया गृह कर या किराया समझौते के कागजात। यदि ये उपलब्ध नहीं हैं, तो गृह कर न देने का ग्राम प्रधान / पार्षद द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र
  • परिवार रजिस्टर की नकल या सभासद / पार्षद द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र तथा राशन कार्ड की प्रति। बालिका का नाम राशन कार्ड में अंकित होना अनिवार्य है।
  • सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना में परिवार की स्थिति के आंकलन की प्रति, यदि उपलब्ध हो।

बिजली एवं पानी संबंधी दस्तावेज

  • परिवार के विगत 03 बार के बिजली के बिलों की प्रति
  • विगत 01 बार के पानी के बिल की प्रति
  • यदि बिजली या पानी का कनेक्शन नहीं है, तो शपथ पत्र में इसका स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक है।

शपथ पत्र में आवश्यक बिंदु

शासनादेशानुसार योजना का लाभ केवल दो बालिकाओं तक अनुमन्य है। इसलिए शपथ पत्र में निम्न बिंदु शामिल होने चाहिए:

  • मैं प्रमाणित करता / करती हूँ कि यह लाभ मेरी प्रथम / द्वितीय पुत्री द्वारा लिया जा रहा है।
  • मेरी यह पुत्री अविवाहित है।
  • मेरे द्वारा चल-अचल सम्पत्ति एवं अन्य मांगी गई समस्त सूचनाएं सही-सही दी गई हैं।
  • मेरे द्वारा किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं गया है।
  • मेरे द्वारा परिवार के समस्त खातों का विवरण, एक वर्ष के बैंक स्टेटमेंट सहित दे दिया गया है।

बैंक संबंधी दस्तावेज

  • लाभार्थी बालिका के बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • परिवार के समस्त सदस्यों के बैंक पासबुक की प्रति
  • विगत 01 वर्ष के बैंक स्टेटमेंट की प्रति

शिक्षा संबंधी अतिरिक्त दस्तावेज

  • उच्च शिक्षा में दाखिले के पूर्ण अभिलेखों की प्रति
  • प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा 12 उत्तीर्ण का निर्गत प्रमाण पत्र केवल संस्थागत छात्रा के लिए

या

  • राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय / अन्य शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाली आवेदिका द्वारा स्वप्रमाणित अंक पत्र की छायाप्रति

या

  • निजी विद्यालयों की छात्राओं हेतु प्रमाण पत्र (RTE के अंतर्गत पंजीकृत)

अन्य जरूरी दस्तावेज

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र

महत्वपूर्ण:
आवेदन के दौरान 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार रजिस्टर की नकल तथा विभाग द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज तैयार रखें।

आवेदन कैसे करें?

  1. नंदा गौरा योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. नए आवेदन / Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  3. 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं वाला आवेदन विकल्प चुनें।
  4. मांगी गई व्यक्तिगत एवं शैक्षिक जानकारी भरें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेज upload करें।
  6. आवेदन को ध्यान से जांचें।
  7. Final Submit करें।
  8. आवेदन की रसीद या PDF सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
नंदा गौरा योजना आधिकारिक पोर्टलयहां क्लिक करें
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंडआधिकारिक वेबसाइट

जरूरी सूचना

आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम दिशा-निर्देश, अंतिम तिथि, पात्रता और दस्तावेजों की सूची अवश्य जांच लें। विभाग द्वारा नियमों में बदलाव किया जा सकता है।