उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना के तहत कन्या के जन्म पर पात्र माता-पिता/अभिभावक योजना के प्रथम चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बालिका के जन्म के 06 माह के भीतर करना जरूरी है।
महत्वपूर्ण:
कन्या जन्म के बाद योजना के लिए आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर ही करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम नियम और पात्रता जरूर जांच लें।
मुख्य पात्रता
- बालिका उत्तराखंड की मूल/स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन कन्या के जन्म के 6 महीने के अंदर किया जाना चाहिए।
- योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो जीवित बालिकाओं को दिया जा सकता है।
- जन्म सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल, ANM सेंटर या मान्य स्वास्थ्य संस्थान / प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से होना चाहिए। संबंधित प्रमाण मांगा जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज
- कन्या शिशु की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- माता / पिता / अभिभावक के हस्ताक्षर
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- परिवार रजिस्टर की नकल या सभासद / पार्षद द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड की प्रति
- संस्थागत प्रसव का प्रमाण पत्र
- जन्म पंजीकरण का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- माता और पिता / अभिभावक का आधार कार्ड
- माता और पिता / अभिभावक का पैन कार्ड
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र
- मातृशिशु प्रतिरक्षण / MCP (टीकाकरण) कार्ड
- परिवार के समस्त सदस्यों के बैंक पासबुक की प्रति एवं विगत 01 वर्ष के बैंक स्टेटमेंट की प्रति
- सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) में परिवार की स्थिति के आंकलन की प्रति, यदि उपलब्ध हो
गृह कर / किराया संबंधी दस्तावेज
नगरीय / ग्रामीण स्थानीय निकाय द्वारा दिया गया गृह कर या किराया समझौते के कागजात प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं। यदि ये उपलब्ध नहीं हैं तो गृह कर न देने का ग्राम प्रधान / पार्षद द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है।
शपथ पत्र में शामिल किए जाने वाले बिंदु
शासनादेशानुसार योजना का लाभ केवल दो बालिकाओं के लिए अनुमन्य है। इसलिए आवेदित बालिका के परिवार की अन्य बालिकाओं को पूर्व में कन्या जन्म पर योजना का लाभ मिला है या नहीं, इस संबंध में शपथ पत्र देना पड़ सकता है।
- मैं प्रमाणित करता / करती हूँ कि यह लाभ मेरी प्रथम / द्वितीय पुत्री द्वारा लिया जा रहा है।
- मेरे द्वारा चल-अचल सम्पत्ति एवं मांगी गई समस्त सूचनाएं सही-सही दी गई हैं।
- मेरे द्वारा किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं गया है।
- मेरे द्वारा परिवार के समस्त खातों का विवरण एक वर्ष के बैंक स्टेटमेंट सहित दे दिया गया है।
अन्य आवश्यक अभिलेख
- परिवार के विगत 03 बिजली बिलों की प्रति
- विगत 01 पानी के बिल की प्रति
- बिजली या पानी का कनेक्शन न होने की स्थिति में शपथ पत्र में इसका उल्लेख करें।
- विभाग द्वारा मांगा गया कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज
आवेदन कैसे करें?
- नंदा गौरा योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- Registration / नया आवेदन विकल्प पर क्लिक करें।
- “कन्या के जन्म पर” वाले प्रथम चरण का आवेदन चुनें।
- माता-पिता और बालिका से संबंधित मांगी गई जानकारी भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज upload करें।
- भरी गई जानकारी को ध्यान से जांचें।
- आवेदन Final Submit करें।
- आवेदन की रसीद / PDF सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक
नंदा गौरा योजना आधिकारिक पोर्टल :- https://www.nandagaurauk.in/
डिस्क्लेमर:
आवेदन करने से पहले नंदा गौरा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जारी नवीनतम पात्रता, दस्तावेज, अंतिम तिथि और दिशा-निर्देश अवश्य जांचें।